वाहन विनिर्माता कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया ने सोमवार से अपने आंध्र प्रदेश संयंत्र में दूसरे चरण का परिचालन शुरू कर दिया है कंपनी का यह संयंत्र श्री सिटी में है

हैदराबाद: वाहन विनिर्माता कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया ने सोमवार से अपने आंध्र प्रदेश संयंत्र में दूसरे चरण का परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी का यह संयंत्र श्री सिटी में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दूसरे चरण में प्रेस शॉप और इंजन असेंबल संयंत्र स्थापित किया गया है। इस पर कंपनी ने 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने कहा कि दूसरे चरण का परिचालन शुरू होना भारत में इसुजु की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

इसुजु मोटर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष तोरु नाकाता ने कहा संयंत्र में दूसरे चरण का परिचालन वैश्विक बाजार में हमारी क्षमता और वृद्धि को विस्तारित करेगा। साथ ही हमारी विनिर्माण क्षमताओं को आगे ले जाने का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)