टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट का बीएस-6 संस्करण पेश किया। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद होगी। इसकी कीमत 57.06 लाख रुपये से शुरू है।

मुंबई. टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट का बीएस-6 संस्करण पेश किया। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद होगी। इसकी कीमत 57.06 लाख रुपये से शुरू है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई खूबियों से लैस है डिस्कवरी स्पोर्ट

नयी डिस्कवरी स्पोर्ट नई प्रीमियम हेडलाइड, पीछे की ओर एलईडी लाइट समेत अन्य खूबियों से लैस है। जेएलआर ने 2015 में डिस्कवरी स्पोर्ट को देश में उतारा था। इस मौके पर जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि जेएलआर इंडिया सिर्फ नई प्रौद्योगिकी ही नहीं पेश करेगी बल्कि इस साल अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को 10 से बढ़ाकर 12 करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2020 में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड उत्पाद भी पेश किए जाएंगे।

(ये खबर पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)