Nidhi Jha ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया है। सिंगर कल्पना के एक गाने पर  उनके डांस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका ही मचा दिया है।  एक्ट्रेस ने इस वीडियो सांग में कसी हुई सफेद साड़ी और नीली ब्लाउज में ठुमके लगाए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर जलवा बिखेर रहीं हैं। वीडियो सांग को लेकर तो ये कलाकार कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहते हैं। हर दिन कोई ना कोई मसाला अपने फैंस के लिए जरुर देते हैं। हालात तो ये हैं कि भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों का इंस्टाग्राम पर कब्जा सा होता जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) भी सोशल मीडिया क्वीन बनती जा रही हैं। वे हमेशा अपनी पोस्ट के जरिए फैंस के दिलों तक पहुंच जाती हैं। 

ये भी पढ़ें- पढ़ा लिखा जाट...16 दूनी आठ, सो डोंट बी स्मार्ट...अभिषेक बच्चन की दसवीं में सुनने मिलेंगे कुछ ऐसे मजेदार डायलॉग

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोरदार डांस ने लगाई आग

निधि झा ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया है। सिंगर कल्पना के एक गाने पर तो जैसे वो अपनी सुधबुध खोकर नाच पड़ी, उनके डांस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मानों तहलका ही मचा दिया है। निधी ने इस वीडियो सांग में कसी हुई सफेद साड़ी और नीली ब्लाउज में ठुमके लगा रही हैं। 

ये भी पढ़ें- टी-शर्ट और निकर में घर के बाहर नजर आई करीना कपूर, हाथ में कप और बिना मेकअप भी दिखी बेहद खूबसूरत

सुहागन की वेश में आ रही नजर
निधि व्हाइट पूरे देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं, उन्होंने मांग भी भरी हुई है, मंगलसूत्र भी पहना है। वहीं गाने के बोल के मुताबिक 'ताजमहल बनवा दा राजा बलिया' गाने पर पर वो अपने हाव-भाव दिखा रही हैं। ये गाना एक घर में शूट किया गया है । गाने के बोल और फिल्मांकन देखकर कहा जा सकता है कि निधी इसमें हाउस वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं वो अपने पति से बलिया जिले में ताजमहल बनवाने की डिमांड कर रही हैं। 

View post on Instagram


ये भी पढ़ें- फर्श साफ किया, लोगों के ताने सुने फिर भी नहीं मानी स्मृति ईरानी ने हार, जब किस्मत पलटी तो दंग रह गए सभी

प्रेमी यश कुमार से की सगाई

एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निधि झा ने बीते दिनों अपने यश कुमार (Yash Kumar) के साथ सगाई की है। वहीं इस गाने में उन्होंने अपने मंगेतर से अपनी ख्वाहिश भी बयां कर दी है। वहीं उनकी इस डिमांड पर भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू ने कहा है कि 'अब तो बन जाएगा.'