‘छलकता हमरो जवानिया ये राजा’ गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाली अंतरा सिंह ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो बनाए हैं। किसी वीडियो में ये खुद जलावा बिखेरती नजर आती है तो किसी को अपनी आवाज से संवारती हैं।

मुंबई. भोजपुरी सिंगर और एक्‍ट्रेस अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का नया गाना 'सैयां जी देखले ऐसे' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल और म्यूजिक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘छलकता हमरो जवानिया ये राजा’ गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाली अंतरा सिंह ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो बनाए हैं। किसी वीडियो में ये खुद जलावा बिखेरती नजर आती है तो किसी को अपनी आवाज से संवारती हैं। 'सैयां जी देखले ऐसे' (Saiyaan Ji Dekhle Aise ) गाने में अंतरा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, प्रिंस प्रियदर्शी ने लिरिक्स लिखा है। इस गाने को संगीत से प्रियांसु सिंह ने सजाया है। वहीं इस गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं। सारेगामा भोजपुरी पर गुरुवार को रिलीज इस गाने को 43 हजार लोगों ने देखा है।

फैंस को पसंद आ रहा गाना 

इस गाने को देखकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारी आवाज हैं अंतरा की।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'बधाई अंतरा जी।' वहीं एक ने लिखा , 'झक्कास वीडियो।'

अंतरा सिंह का जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था

बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका का जन्म बिहार के सीतामढ़ी के एक छोटे से गांव में हुआ था। वह भोजपुरी की सबसे प्रसिद्ध महिला पार्श्व गायिकाओं में से एक हैं। वह भोजपुरी फिल्मों, एल्बमों और भोजपुरी शो में एक महिला पार्श्व गायिका के रूप में काम करती है। अंतरा सिंह प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में भोजपुरी रियलिटी शो “सुर संग्राम” से की थी।

अंतरा का एक और गाना 'करे चटर चटर बालम', (Kare Chatar Chatar Balam ) इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए हैं। यह गाना डांस नंबर है इसलिए नाचने का मन कर रहा है तो वो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें:

PALAK TIWARI से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने बनाई दूरी, ये बड़ी वजह आ रही सामने

'ब्रा और भगवान' कमेंट पर SHWETA TIWARI ने मांगी माफी, सफाई में कही ये बात

Urfi Javed ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस में किया Ramp Walk, फैंस की बढ़ गई धड़कन, देखें Video

ब्रा और भगवान को लेकर Shweta Tiwari ने दिया कुछ ऐसा बयान, दर्ज हुई एफआईआर