भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और डायरेक्टर पराग पाटिल स्टार की नंबर वन सुपरहिट जोड़ी सुर्खियों में है। दोनों ने 'संघर्ष', 'लिट्टी चोखा', 'आशिकी' और 'बोल राधा बोल' फिल्मों  के जरिए एक्टर और डायरेक्टर की नंबर वन जोड़ी ने सुपर हिट चार चौका लगाया है । 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav and Parag Patil created history । भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से अपना विस्तार कर रही है। इस इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। खेसारी लाल यादव मौजूदा दौर के सबसे टेलेंटिड एक्टर हैं। वहीं उनकी डायरेक्टर पराग पाटिल के साथ जुगलबंदी दर्शकों को कुछ ज्यादा ही रास आई है। दोनों ने अब तक चार भोजपुरी फिल्में की है, इन सभी फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। पराग पाटिल का हुनर ऐसा हे कि वे खेसारी लाल यादव से बेहतरीन डांस करा लेते हैं। वहीं एक्टर इस दौरान अपने एक्सप्रेशंस से गोविंदा की याद दिला देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैक टू बैक चार सुपरहिट फिल्में
 भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और डायरेक्टर पराग पाटिल स्टार की नंबर वन सुपरहिट जोड़ी सुर्खियों में है। दोनों ने 'संघर्ष', 'लिट्टी चोखा', 'आशिकी' और 'बोल राधा बोल' फिल्मों के जरिए एक्टर और डायरेक्टर की नंबर वन जोड़ी ने सुपर हिट चार चौका लगाया है, जिससे उन्होंने एक नया इतिहास भोजपुरी इंडस्ट्री में रच दिया है। 

भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक हीरो के साथ डायरेक्टर ने बैक टू बैक चार सुपरहिट फिल्में दी है। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का झंडा लहरा दिया है। । 

 खेसारी लाल यादव के साथ पराग पाटिल ने 'संघर्ष' के साथ अपनी शुरूआत की थी। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं 'लिट्टी चोखा' और 'आशिकी' का भी निर्देशन किया है, इसके निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। 'बोल राधा बोल' के निर्माता विजय यादव हैं। इन चारों फ़िल्मों ने सिनेमाघरों में बम्पर कमाई की है।

 'बोल राधा बोल' की बंपर कमाई जारी 

लेटेस्ट फिल्म 'बोल राधा बोल' ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई, बिहार, झारखंड में ज़बरदस्त सफलता हासिल की है। सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

वेब म्यूजिक प्रस्तुत और सांवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज किया है। फिल्म के निर्माता विजय यादव, निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा हैं। सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव हैं।

ये भी पढ़ें -
An Action Hero: आयुष्मान खुराना के साथ आइटम नंबर में नोरा फतेही ने लूट ली महफिल, 'Jehda Nasha' रिलीज
आयुष्मान खुराना को लड़कियों ने जमकर नचाया, दीपिका पादुकोण ने लगाया भारी-भरकम गॉगल, क्यूट 
ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' की शूटिंग के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, लेडी डॉन लुक में आईं नज़र
An Action Hero: आयुष्मान खुराना के साथ आइटम नंबर में नोरा फतेही ने लूट ली महफिल, 'Jehda Nasha'