मनोज तिवारी दो बार शादी कर चुके हैं। पहली पत्नी से उन्हें एक बेटी हैं और अब दूसरी पत्नी से उनकी दो बेटियां हो गई हैं। तिवारी के चाहने वाले उनके परिवार में नए सदस्य के आगमन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता, सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बार फिर पापा बन गए हैं। तिवारी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ अपनी एक सेल्फी साझा की है और बताया है कि एक बार फिर उनके घर बेटी का आगमन हुआ है। 51 साल के मनोज तिवारी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे...सुरभि-मनोज तिवारी।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेट यूजर्स दे रहे मनोज तिवारी को बधाई

मनोज तिवारी की पोस्ट देखने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके विरोधी उन्हें जनसख्या नियंत्रण क़ानून को लेकर ताना मार रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बहुत शुभकामनाएं मनोज जी। तीन कन्याओं का पिता होना गर्व की बात है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बधाई हो सुरभि जी और मनोज जी। भगवान कृष्ण बिटिया पर कृपा बनाएं रखें।" एक यूजर ने लिखा है, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बेटी को बहुत सारा आशीर्वाद।"

Scroll to load tweet…

बता दें कि पिछले महीने ही मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि की गोदभराई का वीडियो साझा कर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर दोस्तों और प्रशंसकों के साथ साझा की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बस महसूस कर सकते है।"

पहले से दो बेटियों के पिता हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी पहले से ही दो बेटियों के पिता हैं। उनकी पहली बेटी का नाम रीति है, जो उन्हें उनकी पहली पत्नी रानी से है। मनोज तिवारी ने 1999 में रानी से शादी की थी, जिनके साथ उनका रिश्ता लगभग 11 साल तक चला। 2011 में वे रानी से अलग हुए और इसके एक साल बाद यानी 2012 में उनके तलाक को कानूनी मान्यता मिल गई। अप्रैल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी की और इसी साल दिसंबर में उनकी बेटी सान्विका का जन्म हुआ। मनोज तिवारी के मुताबिक़, उन्होंने दूसरी शादी का फैसला अपनी बड़ी बेटी रीति के कहने पर लिया था और उसने ही उनकी छोटी बेटी का नाम सान्विका रखा है।

और पढ़ें...

VIDEO: 'तारक मेहता...' की बबिता जी को क्यों आया गुस्सा? भड़कते हुए बोलीं- बेहूदा कमेंट करना बंद करो

'RRR' ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, यहां रजनीकांत की मूवी को पछाड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनी

उर्फी जावेद पर लगा अपनी हरकतों से अश्लीलता फैलाने का आरोप, मुंबई पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

'पठान' के लिए शाहरुख़ खान ने माता वैष्णो देवी के दर पर टेका माथा, इंटरनेट यूजर बोला- सब नौटंकी है