मूवी का डायरेक्शन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। इसमें दिनेश और आम्रपाली के अलावा यामिनी सिंह, कनक पांडे और संजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

मुंबई. भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म 'लल्लू की लैला' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें निरहुआ यानी जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव की कॉमेडी और एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स के बीच नोंक-झोंक और प्यार को भी दिखाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रहा ट्रेलर

'लल्लू की लैला का ट्रेलर 3 अगस्त, 2019 शनिवार की सुबह 7 बजे यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। इस वीडियो को अभी तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। मूवी का डायरेक्शन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। इसमें दिनेश और आम्रपाली के अलावा यामिनी सिंह, कनक पांडे और संजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

वीडियो को देखने के लिए इस पर क्लिक करें...

'जय वीरू' ने मचाया धमाल 

हाल ही में सिनेमाघरों में निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'जय वीरू' रिलीज हुई है। इसने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रखा है। ये जोड़ी जब भी साथ आती है तो अक्सर धमाल मचाती है।