सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि इस बार भी सुशील कुमार मोदी ही उप मुख्यमंत्री होंगे। ऐसा हुआ तो सबसे अधिक समय तक उप मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड भी सुशील मोदी के नाम पर दर्ज हो जाएगा। वह नीतीश कुमार की सरकार में वित्त मंत्री का कामकाज भी देखते रहे हैं। 

पटना (Bihar) । नीतीश कुमार दीपावली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 से 18 नवंबर के बीच संभावना है कि वह सातवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। पिछली बार उन्होंने 20 नवंबर को शपथ लिया था। यह तय माना जा रहा कि इस बार भी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सार्वजनिक रूप से गांधी मैदान में होगा। इतना ही नहीं, इस बार कई मंत्रियों की जगह नये चेहरे होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये नेता फिर से बनाए जा सकते हैं मंत्री
संभावना है कि भाजपा के विनोद नारायण झा और संजय झा पुन: राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव व रुपौली से जीतीं गन्ना मंत्री बीमा भारती को भी जगह मिलनी तय मानी जा रही है। महेश्वर हजारी व नंदकिशोर यादव भी पुन: मंत्री होंगे यह भी तय है। खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी भी जीतकर आ गए हैं। कोसी से नरेंद्र नारायण यादव भी जीत गए हैं। श्रवण कुमार को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी यह तय है।

इन मंत्रियों की जगह नए चेहरे की तलाश
जदयू कोटे से मंत्री रहे कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जयकुमार सिंह, खुर्शीद उर्फ फिरोज, रामसेवक सिंह, लक्ष्मेश्वर राय, बृजकिशोर बिंद, संतोष निराला और शैलेश कुमार चुनाव हार गए हैं। श्याम रजक अब पार्टी में हैं ही नहीं। जबकि, मंत्री रहे कपिलदेव कामत का निधन हो गया है। भाजपा कोटे के मंत्री सुरेश शर्मा चुनाव हार गए हैं। विनोद सिंह की मृत्यु हो गई है। ऐसे में इनकी जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे दिखेंगे।

..तो डिप्टी सीएम बनकर सुशील मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड
सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि इस बार भी सुशील कुमार मोदी ही उप मुख्यमंत्री होंगे। ऐसा हुआ तो सबसे अधिक समय तक उप मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड भी सुशील मोदी के नाम पर दर्ज हो जाएगा। वह नीतीश कुमार की सरकार में वित्त मंत्री का कामकाज भी देखते रहे हैं।