बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत हासिल की। एनडीए को चुनाव में 125 सीटें मिलीं। वहीं, महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की। अब नीतीश कुमार 7वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। नीतीश कुमार 2000 में पहली बार राज्य के सीएम बने थे। वे 20 साल में 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत हासिल की। एनडीए को चुनाव में 125 सीटें मिलीं। वहीं, महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की। अब नीतीश कुमार 7वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। नीतीश कुमार 2000 में पहली बार राज्य के सीएम बने थे। वे 20 साल में 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनडीए गठबंधन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने 74 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, जदयू को 43 सीटें मिलीं। हालांकि, भाजपा ने चुनाव से पहले ही साफ कर दिया था कि चाहें परिणाम कुछ भी आएं, लेकिन नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। 

जानिए कब कब मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

  • पहली बार- नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत ना होने के चलते उनकी सरकार सिर्फ 7 दिन में ही गिर गई थी। 
  • दूसरी बार- नीतीश कुमार ने 2005 में 24 नवंबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। 
  • तीसरी बार- 26 नवंबर 2010 को वे तीसरी बार सीएम बने।
  • इसके बाद नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी को एनडीए का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में एनडीए से बाहर आ गए। हालांकि, लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया और जीतनराम मांझी को कुर्सी पर बैठाया। 
  • चौथी बार- 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
  • पांचवीं बार- अगले चुनाव में वे आरजेडी के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। 
  • छठवीं बार- हालांकि, आरजेडी के साथ यह गठबंधन 2 साल से ज्यादा नहीं चल सका। उन्होंने 2017 में लालू की पार्टी से नाता तोड़ दिया और वे इसके बाद एनडीए के साथ आ गए। नीतीश कुमार 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।