सभा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मैंने नवरात्रि में कलश रखकर संकल्प लिया है कि जिस दिन मुख्यमंत्री बनूंगा, कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दूंगा। विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, आशा को नियमित कर मानदेय 4000 किया जाएगा। शिक्षकों की समान काम समान वेतन की मांग को पूरा करेंगे। कृषि ऋण माफ करेंगे। छात्रों को फार्म भरने का शुल्क नहीं लगेगा।

पटना (Bihar) । महागठबंधन से सीएम फेस और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शारीरिक व मानसिक रूप से थक चुके हैं। अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। 15 वर्षों में उन्होंने बिहार को ठगने का काम किया है। अब नौ तारीख को लालू जी रिहा होंगे। नौ तारीख को मेरा जन्मदिन भी है और 10 तारीख को नीतीश जी की विदाई है। वो आज करगहर जगजीवन स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सासाराम, दिनारा, करगहर, नोखा व अकोढ़ीगोला में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश जी को बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले किए हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेजस्वी ने ट्टीट में लिखे ऐसे शब्द 
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि "आदरणीय नीतीश जी अपनी किसी एक उपलब्धि पर हमसे खुली बहस करें। लोकतंत्र की जननी बिहार से Chief Ministerial डिबेट की परंपरा शुरू होनी चाहिए। जनता को डिबेट सुन ऐसा CM चुनना चाहिए जो ऊर्जावान, वैज्ञानिक व तार्किक सोच, नई नीति और नई दिशा के साथ नया बिहार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो"।

नवरात्रि में कलश रखकर लिया हूं ये संकल्प
सभा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मैंने नवरात्रि में कलश रखकर संकल्प लिया है कि जिस दिन मुख्यमंत्री बनूंगा, कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दूंगा। विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, आशा को नियमित कर मानदेय 4000 किया जाएगा। शिक्षकों की समान काम समान वेतन की मांग को पूरा करेंगे। कृषि ऋण माफ करेंगे। छात्रों को फार्म भरने का शुल्क नहीं लगेगा।

तेजस्वी ने कही ये बड़ी बातें
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी की स्थिति है कि दो साल इनके साथ, एक साल उनके साथ, फिर एक साल उनके साथ, जो सरकार स्थिर नहीं हो सकती, वह क्या विकास करेगी। मैं जवान हूं, नया हूं, ठेठ बिहारी हूं और मेरा डीएनए भी शुद्ध है। जो कहूंगा उसे पूरा करूंगा। नया बिहार बनाना है। तरक्की की बात होनी चाहिए, जात-पात की नहीं। बिहार में चूहा थाना में जाकर शराब पी जाता है। पुल को तोड़ देता है। बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं। सचिवालय में फाइलें जल रही हैं।