तेजस्वी यादव ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि बेरोजगारी के आतंक, गरीबी के आतंक व भुखमरी के आतंक पर उनका क्या कहना है। बता दें कि नित्यानन्द राय ने कहा था कि बिहार में अगर आरजेडी की सरकार बनेगी तो कश्मीर से सफाया किए जा रहे आतंकी बिहार में पनाह लेंगे। 

पटना (Bihar) । तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को खुली चुनौती दी है। राघोपुर (Raghopur) से नामांकन के पहले उन्होंने कहा कि हम ठेठ बिहारी हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा (Nalanda) से कोई क्षेत्र चुनकर नामांकन करें। हम भी वहीं से नामांकन करेंगे और हराकर दिखाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार बनी तो पहली मीटिंग में देंगे 10 लाख नौकरी
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कहा कि वे 2012 में भाजपा से अलग हो गए। 2015 में हमारे साथ आ गए और फिर हमसे भी अलग हो गए। अगर इसी तरह की सरकार चाहिए तो बिहार का विकास संभव नहीं है। उनकी न कोई नीति है, न कोई विचारधारा है और न ही कोई सिद्धांत है।

नित्यानंद राय से किया ये सवाल