एनडीए सरकार बनने पर वृद्ध नागरिकों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा- "कई वृद्ध परिवार में नहीं रह पाते हैं। अगर घर में उनकी इज्जत नहीं हो रही है तो सरकार उनकी इज्जत करेगी। पंचायतों में पशु अस्पताल भी बनाने की घोषणा की।  

पटना। एनडीए के सीएम फेस, जेडीयू चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे दिन भी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के दौरे पर हैं। एनडीए सरकार बनने पर वृद्ध नागरिकों के लिए गया जिले में सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा- "कई वृद्ध परिवार में नहीं रह पाते हैं। अगर घर में उनकी इज्जत नहीं हो रही है तो सरकार उनकी इज्जत करेगी और सभी के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण करेंगे। कोई बूढ़ी महिला, कोई बुज़ुर्ग भटकने को मजबूर नहीं होंगे। हम लोग सेवा करने वाले हैं। पूरा बिहार-एक परिवार है। सबकी सेवा करना ही हमारा धर्म है, हमारा कर्तव्य है।"

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना नीतीश ने उनके अनुभव पर सवाल उठाए। कहा- "जिसको कोई काम करने की आदत नहीं है, न ही कोई समझ है, वो कुछ भी बोलता रहता है। मेरे ऊपर बोलने से किसी को प्रचार मिलता है तो बोलो, हम तो लोगों की मदद करते हैं, सेवा करते हैं।" 

Scroll to load tweet…

पंचायतों में पशु अस्पताल बनाने की घोषणा 
कुर्था की सभा में नीतीश कुमार ने कहा- "अब लोगों के स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंध करेंगे। सिर्फ मनुष्यों का नहीं उनके पशुओं के भी इलाज का प्रबंध करेंगे। 7-8 पंचायतों में पशु अस्पताल बनाएंगे। स्वास्थ्य उपकेंद्रों को और विकसित करेंगे। अब मौका दीजियेगा तो इतना आगे बढ़ जाएंगे कि ऐतिहासिक बिहार को उसका गौरव लौटा सकें। हम काम करने में यकीन रखते हैं हमें पूरे बिहार की चिंता है वही हमारा परिवार है।"

अपराध पर अंकुश लगाया 
नीतीश ने कहा- इस क्षेत्र में अपराध और अराजकता अपने चरम पर थी। न्याय यात्रा के दौरान हमने कहा था हम न्याय के साथ समाज का विकास करेंगे और हमने वही किया। आज अपराध के दृष्टि से बिहार एक सुरक्षित राज्य है अपराध के मामले में हम 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।"

Scroll to load tweet…

बिहार ज्ञान की भूमि, नई ऊंचाई पर ले जाएंगे 
बेलागंज में नीतीश ने कहा- "ये इतिहास की भूमि है, ज्ञान की भूमि है, निर्वाण की भूमि है। हमने बिहार में शांति कायम करने के लिए काम किया है। बिहार को फिर से हम नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। कुछ लोगों को न काम करने का तजुर्बा है, न जानकारी है। ये लोग सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचा सकते हैं, समस्त बिहार को नहीं।"

प्रतिव्यक्ति आय में 10.5% वृद्धि 
"जिनको घर में देखने वाला कोई नहीं है, ऐसे वृद्धों के रहने-खाने का उचित इंतज़ाम करेंगे। वृद्धाश्रम का निर्माण होगा। उसके साथ शहरी गरीबों को पक्का मकान दिलवाने के लिए बहुमंज़िला इमारतों का निर्माण होगा। हर साल बिहार विकास कर रहा है हर व्यक्ति के आय में साढ़े दस प्रतिशत का बढ़ावा हुआ है और लोग कहते हैं विकास नहीं हुआ। जो उपेक्षित जिले थे, जिनके ऊपर कभी ध्यान नहीं दिया गया ऐसे ज़िलों में भी हमने इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज खुलवाए।"

Scroll to load tweet…

औरंगाबाद जिले में नीतीश ने कहा- "समाज में प्रेम हो, भाईचारा हो कोई टकराव न हो, इसी के लिए हम काम कर रहे हैं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। ज्ञान की भूमि रही है। बिहार को फिर वही स्थान दिलवाएंगे।" 

हर क्षेत्र के लिए काम, मुख्यधारा में जोड़ा 
नीतीश ने कहा- "कृषि, सिंचाई हर क्षेत्र में काम किया है। अब मौका मिला तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे। जो गरीब हैं, जो शहर में रहते हैं, उनके रहने की जगह नहीं है, उनके लिए घर बनवा कर उनके रहने का इंतजाम कर देंगे।"

महिलाओं को आरक्षण दिया 
"हर तबके हर समुदाय को हमने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। महिलाओं समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए हमने विशेष पहल की। दुनिया के कई मुल्कों से आकर लोगों ने हमारी साईकल योजना का अध्ययन किया। हमने कहा था न्याय के साथ विकास, हर वर्ग का विकास, हर क्षेत्र का विकास और हमने वो सभी के लिए किया है। पहले महिलाओं की क्या स्थिति थी। हमने आरक्षण दिया आज पंचायती राज में महिला जनप्रतिनिधि बनी हैं।"

Scroll to load tweet…

लालू-राबड़ी के शासन में नहीं था कानून का राज 
इमामगंज में नीतीश कुमार ने कहा- "15 साल से हमें काम करने का मौका मिला। हमारे पहले पति-पत्नी (लालू यादव-राबड़ी देवी) को राज करने का मौका मिला, पहले कानून का राज नहीं था। आपराधिक घटनाएं होती थी। जब बिहार ने हमें मौका दिया, तब से हम सेवा कर रहे हैं। पहले जो स्थिति थी और आज जो स्थिति है उसमें बहुत अंतर है।" कहा- "मुजफ्फरपुर की महिलाओं से प्रेरणा लेकर उनसे बात करके हमने विश्वबैंक से कर्ज लेकर राज्य में जीविका समूहों का गठन किया। आज महिलाएं जागृत हैं, अनपढ़ महिलाएं भी अब किसी पर आश्रित नहीं है। खुद कमाकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।"

नीतीश से पहले सभा को हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी संबोधित किया। जीतनराम ने कहा- "यहां के लोगों से जो प्रेम मिला है वो अविस्मरणीय है। यहां के लोग पुराने शासन से परेशान थे, उनसे छुटकारा चाहते थे। आज इमामगंज की जनता की अपील के बाद एक बार फिर नितीश कुमार जी के नेतृत्व में चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।"

अब्दुल बारी ने कहा- "मुसलमान भाइयों के लिए माननीय नीतीश कुमार जी ने अनेक कार्य किए हैं। मदरसों की बहाली से लेकर कब्रिस्तानों के घेराव तक अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए बिहार में हर तरह से काम हुआ है।" पानी पी रहे हैं। ये नीतीश जी के विकास की बदौलत संभव हुआ है।"

Scroll to load tweet…

नीतीश के रैलियों की शुरुआत बुधवार से हुई थी। गुरुवार को भी बिहार सीएम ने एक दिन में कई रैलियां कीं। आज मुख्‍यमंत्री इमामगंज, ओबरा, बेलागंज व कुर्था में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की रैलियों के लिए जेडीयू ने काफी तैयारियां की हैं। नीतीश की पहली सभा दोपहर 11.45 बजे शुरू होगी। नीतीश दिन में जनसभाओं के साथ शाम के बाद वर्चुअल रैलियां भी कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने तीन विधानसभा के लिए वर्चुअल रैली की थी। 

Scroll to load tweet…

इस न्यूज पर बने रहें। इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है...