बिहार के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 10 फुट लंबा अजगर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल को डाला था कुछ देर बाद जाल वजनी हो गया तो उन्हें लगा आज तो लगता है बहुत सारी मछलियां फंस गईं।

गोपालगंज (बिहार). मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाला था। लेकिन कुछ देर बाद जाल जब वजनी हुआ तो उनको लगा कि आज कोई बड़ी मछली फंसी गई है। मछुआरों ने जैसे ही जाल को खींचकर बाहर निकाला तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उसमें एक विशाल अजगर फंस हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ लोग भागे तो कुछ लोग उसे ले गए अपने साथ
दरअसल, सोमवार के दिन नरहवा गांव के कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए पहुचे थे। देर हो जाने के बाद जब उनका जाल हिलने लगा तो वह बहुत खुश हुए और बोले आज तो बहुत सारी मछलियां हमारे जाल में आ गई हैं। जाल को बाहर निकाला तो उसमे से 10 फीट का अजगर बैठा हुआ था। कुछ लोग उसको देखते ही मौके से भाग खड़े हुए। वहीं कुछ लोगों ने अजगर को निकाला और अपने साथ गांव में लेकर गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसको मुर्गी रखने वाले जालीदार घर में उसको रख दिया।