समस्तीपुर में रात को शौच के लिए निकली एक महिला का शव शुक्रवार को अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। महिला के शव को देखने से ऐसा लगता है कि बलात्कार के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। 

समस्तीपुर। बिहार में महिलाओं पर अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कानून के डर को भूल कर अपराधी लगातार बलात्कार, हत्या, जिंदा जला देने वाली वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है। जहां रात को शौच के लिए निकली एक महिला का शव शुक्रवार को अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। महिला के शव को देखने से ऐसा लगता है कि बलात्कार के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्ट्म के लिए सदर अस्पताल में भेजा है। इस घटना से ग्रामीणों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात से ही घर से गायब थी महिला
घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां के खेरबन गांव में महिला का शव बरामद किया गया। मृतका जायजपट्टी की निवासी बताई जाती है। परिजनों के अनुसार मृतका गुरुवार रात आठ बजे शौच के लिए बोलकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बाद तक वह घर नहीं आई। जिसके बाद लोगों ने आस-पास में खोजबीन की। लेकिन देर रात तक उसका कही पता नहीं चल सका। तब हार कर घर आ गए। सुबह किसी ने आकर बताया कि खेरबन में लाश मिला है।

मेडिकल जांच के बाद होगी पुष्टि
मामले की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महानंद सोरेन और सुनील कुमार में मामले की छानबीन की। जांच में महिला का कपड़ा भटगमा गांव के बन रहे अर्धनिर्मित डंपिंग हाउस के पास बरामद किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भटगाम के बदमाशों ने ही नशे की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म की होगी और उसके बाद गलादबा कर हत्या करने के बाद शव को खेरबन में गेहूं के खेत में फेंक गए होंगे। हालांकि शव के मेडिकल जांच के बाद भी दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में तनाव देखा जा रहा है।