पड़ताल करने पर यह तस्वीर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है। तस्वीर में हाथ जोड़कर विनती करने वाला दारोगा चंदन ढाका थाने में तैनात है,जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

पटना (Bihar)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक दारोगा बाइक सवार के सामने हाथ जोड़कर खड़ा है। वो ऐसा इसलिए करता नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक पर एक दो नहीं, बल्कि सात लोगों को बैठाकर कहीं जा रही है, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कैसे बाइक पर समा गया परिवार
एक परिवार एक बाइक पर समा गया है। इस बाइक पर हर ओर से आपको सात लोग बैठे मिलेंगे, जिसमें हर उम्र के बच्चे, युवा और महिला दिखेंगी। बाइक के आगे वाले हिस्से पर तीन बच्चे बैठे हैं। इसके बाद इन बच्चों के पिता, फिर एक बच्चा। फिर, इसकी बाद सबसे पीछे मां और उनकी गोद में एक छोटा मासूम सा बच्चा।

इस थाने की है तस्वीर
पड़ताल करने पर यह तस्वीर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है। तस्वीर में हाथ जोड़कर विनती करने वाला दारोगा चंदन ढाका थाने में तैनात है,जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।