किशोर गांव में घूमकर घर आया। खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर परिजन देखने गए। बाहर से आवाज देने पर कमरे से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से किशोर की लाश लटकी थी। 

नालंदा (Bihar) । एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर सुनकर उनके फैंस काफी आहत हैं। चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक किशोर ने सदमे में आकर सुसाइड कर लिया। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
 उमा शंकर लाल का बेटे गौतम कुमार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बहुत बड़ा प्रशंसक था। सरपंच संजय कुमार के मुताबिक एक दिन पहले सुबह किशोर गांव में घूमकर घर आया। खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर परिजन देखने गए। बाहर से आवाज देने पर कमरे से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से किशोर की लाश लटकी थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस
थानाध्यक्ष रितु राज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन का कहना है कि छात्र एक्टर सुशांत सिंह की मौत से काफी आहत था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।