बहन द्वारा लव मैरिज करने से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात हुई इस घटना की सनसनीखेज वजह सामने आई है। हत्या की दिल दहला देने वाली घटना चन्द्रमा इलाके के प्रभावशाली अभय सिंह के परिवार में हुई है।

भागलपुर(Bihar). बहन द्वारा लव मैरिज करने से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात हुई इस घटना की सनसनीखेज वजह सामने आई है। हत्या की दिल दहला देने वाली घटना चन्द्रमा इलाके के प्रभावशाली अभय सिंह के परिवार में हुई है। उनके भतीजे साहिल कुमार सिंह उर्फ ढालू ने अपनी सगी बहन शिवानी को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। शिवानी ने झारखंड के दुमका निवासी एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे पूरा परिवार नाराज था। भाई साहिल लगातार बहन को सिंदूर लगाने से मना करता था, लेकिन शिवानी ने भाई की बात मानने से साफ इंकार कर दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक शाहकुंड के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव में दिल दहला देने वाली ये घटना दीपावली की रात की है। घटना की जो वजह सामने आई है उसके मुताबिक भागलपुर के सांसद रहे स्वर्गीय प्रभाष चन्द्र तिवारी के झारखंड निवासी एक रिश्तेदार से इलाके के प्रभावशाली अभय सिंह की भतीजी शिवानी ने शादी कर ली थी। इस अंतरजातीय विवाह से शिवानी का पूरा परिवार खफा था। विवाह की जानकारी बाद अभय सिंह परिवार के लोग रिश्ता तोड़ कर शिवानी को जबरन घर लेआए थे। उससे शिवानी ने घर मे विद्रोह कर रखा था। सोमवार की रात अनबन के बाद बात बढ़ गई और शिवानी के भाई साहिल ने उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। 

दो महीने पहले घर से लापता हुई थी शिवानी 
सजौर थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्‍हा के मुताबिक चंद्रमा गांव निवासी निर्भय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी शिवानी सोलंकी(22) बांका जिला अंतर्गत रजौन कॉलेज में पढ़ाई करती थी। 22 सितंबर को शिवानी सोलंकी रजौन से ही लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन शिवानी का कुछ पता नहीं चला। 25 सितंबर को परिजनों को पता चला कि शिवानी ने जगदीशपुर गांव के प्रिंस कुमार के साथ शादी कर ली है। इधर स्वजनों ने शिवानी सोलंकी की शादी अपनी जाति में करने हेतु रिश्ता पक्का कर लिया था। कुछ राशि भी लड़के वालों को दे दी गई थी। लेकिन इस शादी का शिवानी ने विरोध भी किया था लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद शिवानी का उसके परिवार में काफी झगड़ा भी हुआ।

बहन की जिद से नाखुश था भाई साहिल 
शिवानी की ये जिद उसके भाई साहिल कुमार सिंह को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर दीपावली के दिन रात्रि के करीब नौ बजे शिवानी के सगे भाई साहिल कुमार सिंह उर्फ ढालू सिंह ने शिवानी को कनपटी में गोली मार दी। गोली शिवानी की कनपटी में लगी और अंदर ही फंस गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस हत्‍या में साहिल का साथ उसके चचेरे भाई रोशन कुमार सिंह ने भी दिया था। इसकी जानकारी साहिल की मां ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्‍हा ने बताया कि मामले में तीन को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई हैं।