जन्म के बाद से ही गुड़िया की दोस्ती लड़कियों से ज्यादा लड़कों से थी। लड़कियों से दोस्ती करने की बजाय लड़कों से दोस्ती करना उसे अच्छा लगता था और वह काभी महफूज महसूस करती थी। वह लड़कों की तरह कपड़े पहनती। साइकिल और बाइक चलाती। उसका रहन-सहन, बोली सभी लड़कों की तरह होता था।

पटना : बिहार (Bihar) में एक लड़की सिर्फ आठ घंटे में ही लड़का बन गई। चौकिंए मत, इसके लिए उसे हर महीने दर्द से गुजरना पड़ा और आखिरकार 27 दिसंबर 2021 को उसकी सर्जरी हुई फिर वह लड़का बन गई। मामला सारण (Saran) जिले का है। यहां के मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी गांव के ठाकुरबाड़ी टोला नाम की एक जगह है। यहां की रहने वाली गुड़िया कुमारी ने मेडिकल साइंस की मदद से अपना जेंडर चेंज करवाया है। अब उसने खुद का नाम रुद्राक्ष रखा है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कों के साथ रहना था पसंद
परिवार वालों ने बताया कि जन्म के बाद से ही गुड़िया की दोस्ती लड़कियों से ज्यादा लड़कों से थी। लड़कियों से दोस्ती करने की बजाय लड़कों से दोस्ती करना उसे अच्छा लगता था और वह काभी महफूज महसूस करती थी। वह लड़कों की तरह कपड़े पहनती। साइकिल और बाइक चलाती। उसका रहन-सहन, बोली सभी लड़कों की तरह होता था। जिसके बाद उसने सर्जरी कराने का फैसला लिया। 

इसे भी पढ़ें-गोपालगंज में सनसनीखेज घटना, पिता ने बेटी का गला काटकर खेत में फेंका, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हर महीने लगवाना पड़ता है इंजेक्शन
लड़की से पूरी तरह लड़का बनने के लिए गुड़िया को हर महीने हार्मोन्स का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। जो करीब दो साल तक लगाया जाएगा। जिसके बाद वह पूरी तरह लड़का बन जाएगी। 
गुड़िया ने बचपन की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवां से की है। राष्ट्रीय उच्च विद्यालय रामपुर से 10वीं तक और इंटर की पढ़ाई संजय गांधी इंटर कॉलेज नगरा से की है। गुड़िया ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी है और हरियाणा (Haryana) से बी फार्मा कर रही है।

इसे भी पढ़ें-इस बच्चे को ध्यान से देखिए, जिसे महिला ने दिया जन्म, मेंढक जैसी शक्ल, लेकिन गर्दन नहीं..फिर जो हुआ वो शॉकिंग

बेटी की जिद के सामने मां-बाप की नहीं चली

जेंडर चेंज करवाना गुड़िया के लिए इतना आसान भी नहीं था। पहले तो जब परिवार वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया लेकिन बाद में बेटी की जिद के आगे उनकी एक भी नहीं चली। बेटी की बात मानने के बाद माता-पिता ने उसका सहयोग किया और सर्जरी के लिए हामी भरी। पिता ने बेटी की सर्जरी के लिए अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी। कहा जा रहा है कि गुड़िया जो अब रुद्राक्ष है अगर उसकी शादी होती है तो उसे बच्चे पैदा करने में परेशानी आ सकती है। हालांकि रुद्राक्ष अब सिर्फ अपनी लाइफ जीना चाहती है, बिना कुछ सोचे, बिना कुछ समझे।

इसे भी पढ़ें-मौत को सामने देख जा भिड़ा ये शिक्षक: बहादुरी से बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, नहीं तो पलभर में बिछ जातीं लाशें!

इसे भी पढ़ें-ना सूट ना शेरवानी, बिहार में इस दूल्हे ने पहनी फौज की वर्दी, सुरक्षा में तैनात आर्मी, वजह दिल छू जाने वाली