बिहार के भागलपुर में बीच सड़क एक महिला की इतनी वीभत्स तरीके से हत्या की गई कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। हत्यारे ने महिला के शरीर के कई टुकड़े किए। उसने पहले महिला के दोनों हाथ और स्तन काट दिए। 

भागलपुर(Bihar). बिहार के भागलपुर में बीच सड़क एक महिला की इतनी वीभत्स तरीके से हत्या की गई कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। हत्यारे ने महिला के शरीर के कई टुकड़े किए। उसने पहले महिला के दोनों हाथ और स्तन काट दिए। उसके बाद हत्यारे ने उसकी पीठ पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए। बताया जा रहा कि हत्यारा सिर्फ इस बात से नाराज था कि महिला के पति ने हत्यारे को अपने घर आने से मना कर दिया था। ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसकी पत्नी की इतनी वीभत्स तरीके से हत्या कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला भागलपुर के पीरपैंती में सिंघिया पुल के पास देर शाम की है। यहां नीलम देवी नाम की महिला को शकील मियां नाम के शख्स ने बड़ी वीभत्स तरीके से मार डाला। महिला के पति का कहना है कि शकील मियां उनके पहले घर आता-जाता था, किसी कारणवश उसे घर आने से रोक दिया इसलिए गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद घायल महिला ने मौत से पहले हमलावर का नाम बताया था।

दर्द से छटपटाती महिला को ले गए अस्पताल लेकिन हो गई मौत 
हत्यारोपी शकील मियां मृतका के पति का दोस्त था। वह पहले महिला के घर अक्सर घर आता था, लेकिन फिर उसके दोस्त ने किसी कारणवश उसे घर आने से मना कर दिया। शकील मियां को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने दोस्त की पत्नी पर भरे बाजार हमला कर दिया। उसने महिला के दोनों हाथ, पीठ और स्तन भी काट दिए। सिर पर भी चाकू से कई वार किए। दर्द से छटपटाती महिला को लोग इस अस्पताल से उस अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हांलाकि महिला ने मौत से पहले हमलावर का नाम बता दिया है। 

आरोपी को पकड़ नहीं सकी पुलिस 
हत्या के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हांलाकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हत्यारे से जुड़े हुए कई लोगों को पुलिस ने पूछ्ताछ के लिए उठाया है। बताया जा रहा कि पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया।