बिहार के एक स्कूल की वार्डन पर छात्राओं से मसाज कराने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इस मामले में शिकायत आने पर जांच कराई जा रही है। 

भोजपुर। जिले का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एक विवाद में घिर गया है। यहां के हॉस्टल की वॉर्डन गीता रानी पर छात्राओं से मसाज कराने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मिलीं शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, हॉस्टल की दो बालिकाओं ने कहा था कि गीता उनसे अपने शरीर की मसाज कराती थीं और रात में स्थानीय मुखिया भी हॉस्टल आते थे।