बिहार के अररिया में एक शख्स की कोर्ट परिसर में उसकी पहली पत्नी ने जमकर पिटाई की कर दी। शख्स फेसबुक के जरिये लड़कियां फंसा लेता था। वो चौथी शादी करने का प्लान कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

अररिया। बिहार में एक दिलफेंक शख्स की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। अररिया में इस शख्स की कोर्ट परिसर में उसकी पहली पत्नी ने जमकर पिटाई की कर दी। शख्स फेसबुक के जरिये लड़कियां फंसा लेता था। वो चौथी शादी करने का प्लान कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला अररिया के सिविल कोर्ट का है। आरोपी मुमताज बेतिया का रहने वाला है। उसे एक लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस कोर्ट लेकर आई थी। लेकिन इसकी भनक उसकी पहली पत्नी रिजवाना को लग गई। रिजवाना भी बेतिया की रहने वाली है। वो अपने परिवार के संग अररिया सिविल कोर्ट पहुंची थी। रिजवाना की मां ने बताया कि मुमताज फेसबुक के जरिये लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा शादी के लिए मना लेता था। रिजवाना और उसके परिजनों ने कोर्ट परिसर में ही मुमताज की पिटाई लगा दी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेरकर मुमताज को नीचे उतारा और फिर पीटा। पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाया।