बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर सोमवार को लाखों रुपये कीमत के सोना—चांदी के आभूषण लूट लिए 

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर सोमवार को लाखों रुपये कीमत के सोना—चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मधेपुरा जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्थित आभूषण की उक्त दुकान में दो बाइकों पर सवार होकर छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने स्वर्णकार अभिषेक को गोली मार दी और छह बैग में लाखों रुपये के सोना—चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक को इलाज के लिए पड़ोसी जिला सहरसा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराधियों द्वारा कुल कितने और कितनी राशि के आभूषण की लूट की गयी है इसका अभी तक आकलन नहीं हो पाया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)