बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा में वोटिंग आज सुबह 7 बजे से ही जारी है। इसको लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। यहां सुबह से युवा के साथ बुजुर्ग लोग भी वोट करने आ रहे है। एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 105 साल की बुजुर्ग ने वोट डाला।

कुढ़नी (kudhani). जाड़े का मौसम फिर लोगों में उत्साह और वोट डालने का जूनून जो युवा से लेकर बुजुर्गों में दिखाई दे रहा है। दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह यानि 5 दिसंबर सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर वोटरों की लंबी लंबी कतार लगी हुई है। भले ठंड पड़ रही है फिर भी लोग उत्साह से वोट करने आ रहे है। इस वोटिंग में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी दौरान एक 105 साल की बुजुर्ग महिला ने भी वोट डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवाओं के साथ बुजुर्ग महिला ने डाला वोट
कुढ़नी विधानसभा चुनाव में वोट डालने आई महिला ने बताया कि हो सकता है यह उसका आखिरी वोट हो सकता है। वह अपने वोटिंग अधिकार को बेकार नहीं होने देना चाहती इसलिए वोटिंग करने आई है। उसकी उम्र का जायजा उनके कांपते कदम, रूखी आंखे और कमर से सीधी रेखा में सिर के साथ बांस की लाठी से शरीर का भार थामें हाथ बयां कर रहे थे। बुजुर्ग महिला बिना आईडी लिए ही वोट डालने पहुंच गई थी। वह जाने लगी तो लोगों ने उम्मीद की को वोट डालने वापस आए।

आधार कार्ड लेकर पहुंची, डाला वोट
आई डी प्रूफ लेने गई शतायु महिला करीब आधे घंटे बाद वापस पोलिंग बूथ पर आई। वहां पर उसने अपना आईडी कार्ड दिखाया जो कि उनका आधार कार्ड था। इसके बाद वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया और उनका वोट डालने में सहयोग किया। इसी तरह केरमा डीह में भी एक 100 वर्षीय महिला वोट डालने आई थी।

विधायकी रद्द होने के बाद खास हो गया उपचुनाव
राजद विधायक अनिल कुमार साहनी के डिस्क्वालिफाई होने के बाद मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट का उप चुनाव जरूरी हो गया है। इस उपचुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और जेडीयू के बीच है। जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। यहां के चुनाव प्रचार के दौरान दोनो पार्टियों के तरीके ने मुकाबला रोचक कर दिया है।

जानकारी हो कि दोपहर 1 बजे तक कुल 37% मतदान हो चुका था। कुढ़नी में कुल 320 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। जिस पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होना है। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए SSB के जवानों के साथ अधिकारी भी मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़े-गुजरात चुनाव में 27 सालों से अजेय है बीजेपी, जानें ये बड़े कारण....क्या इस बार भी रचा जाएगा इतिहास