बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव शादी के बाद पहली बार अपने ससुर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव यानि अपनी ससुराल फुलवरिया जा रही हैं। पूरे गांव में जश्न का माहौल है, हर तरफ स्वागत की तैयारी की जा रही है।

पटना. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहली बार अपनी पत्नी राजश्री के साथ अपने पैतृक गांव जाएंगे। उनका पैतृक गांव गोपालगंज जिला के फुलवरिया गांव है। तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ दो दिन वहीं रुकेंगे। 24 सितबर को दंपत्ति ‌फुलवरिया गांव पहुंचेगी। प्रशासन की ओर से भी इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। वहीं गांव के लोग भी पहली बार तेजस्वी के अपने पत्नी के साथ आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ थावे मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। दोनों के आगमन को लेकर फुलवरिया गांव को सजाया जा रहा है। उनके पैतृक आवास की भी साफ-सफाई की जा रही है। शादी के बाद तेजस्वी की पत्नी राजश्री पहली बार फुलवरिया आएंगी। दोनों हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचेगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंच मंदिर में पूजा करेंगे तेजस्वी-राजश्री
बताया जा रहा है कि फुलवरिया गांव पहुंचने के बाद तेजस्वी और राजश्री सबसे पहले पंच मंदिर में पूजा करेंगे। जिसके बाद गांव में बने अस्पताल परिसर में अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। पौधा रोपण भी दोनों द्वारा किया जाएगा। तेजस्वी और धनश्री अपने पैतृक आवास पर भी जाएंगे। परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। घर में लगी अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ दो दिनों तक गांव में रुकेंगे। दोनों के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम में जुटा है। जिले के डीसी और एसपी खुद गांव का दौरा कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। 

25 को सुनेंगे लोगों की समस्याएं 
25 सितंबर को तेजस्वी यादव स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। फुलवरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु होंगे। स्थानीय लोग भी तेजस्वी यादव के शादी के बाद पत्नी संग पहली बार गांव आने को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि लालू प्रसाद यादव भी शादी के बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को डोली पर फुलवरिया गांव ही लेकर आए थे। 

दिल्ली में तेजस्वी-राजश्री ने की थी शादी
 दिसंबर 2021 को लालू यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी और राजश्री ने देश की राजधानी दिल्ली में शादी की थी। दोनों की शादी में लालू परिवार के सगे संबंधि या खास लोग ही शामिल हुए थे। राजश्री हरियाणा की रहने वाली है। शादी के बाद राजश्री ने क्रिश्यचन धर्म छोड़ हिंदु धर्म अपना लिया था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम रेचल से राजश्री यादव रख लिया।