मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों से की गई जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।

मोतिहारी (Bihar) । चाचा-भतीजे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वो अपने घर में बीती रात सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। शुरूआती जांच में जमीन विवाद बताया जा रहा है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
ललुआ गांव में चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. तारकेश्वर राय का निवास है। जिनके पुत्र अमित कुमार और भाई गामा अपने घर में सो रहे थे। परिवार के लोगों के मुताबिक बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने घर पर हमला बोल दिया। बेखौफ बदमाश घर में घुसे और दोनों पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने कही ये बातें
मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों से की गई जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।