मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां 10 मई को एक बच्चे की लाश कटेया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मिली थी। मामले की छानबीन में लगी पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है। बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई।  

गोपालगंज। मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला जिले के कटेया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से सामने आया है। जहां 10 मई को मनीष नामक एक बच्चे की लाश नहर में मिली थी। बच्चे की हत्या गला रेत कर की गई थी। छानबीन में लगी पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है। बच्चे की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है। जिसने भी इस बात को सुना, सन्न रह गए। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को प्रेमी की चाहत में मार डाला। मौत भी इस तरह कि सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बदनामी के डर से करवा दी हत्या
पुलिस के पूछताछ में मामले की पूरी कहानी सामने आई। मनीष की मां धर्मशीला देवी का तिलक डुमर गांव का चंदेश के साथ अवैध संबंध था। घटना से दो दिन पहले आठ मई की रात मनीष ने धर्मशीला देवी व चंदेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी जानकारी अन्य लोगों को न हो इसके लिए वह अपने साथी दयाशंकर सिंह के साथ मिल कर मनीष की हत्या कर दी। 

हत्या में यूज दाब और सिम भी बरामद
पुलिस के पूछताछ में चन्देश ने बताया कि दयाशंकर और मैंने 10 मई को बहला फुसलाकर 8 बजे मनीष को घर से बाहर ले गए और गांव के नहर के पास गला रेत कर मार डाला। हत्या में प्रयुक्त दाब दयाशंकर के घर का था। चन्देश अपने गांव तिलक डूमर में 23 सितम्बर 2019 को रामदेव सिंह हत्या कांड में फरार मुजरिम था, जो पुलिस के डर से अपने मामा सुकई भगत के यहां 6 माह से रहता था। यहां पर भी उसने एक किशोर की हत्या कर दी।