बिहार के समस्तीपुर जिलें में गुरवार की रात घर बुलाकर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जहां मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का आरोपी की पत्नी से अफेयर चल रहा था।

समस्तीपुर( बिहार): बिहार में एक युवक को अपनी भाभी से प्यार करने की सजा मौत के रुप में मिली है। गुरुवार की रात युवक की महिला के पति और घरवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव का है। मारपीट के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात देर रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में भाभी से हुआ प्यार
जानकारी के अनुसार रहीमाबाद गांव निवासी लक्की अपने परिवार के साथ हरियाणा के करनाल में रहता था। वहां वह मजदूरी कर अपना घर चलाता था। जबकि मृतक बेगुसराय के खोदाबंदरपुर निवासी दीपक कुमार भी करनाल में ही मजदूरी करता था। दोनों एक ही जगह पर रहते थे। इसी बीच दीपक को अपने फुफेरे भाई लक्की की पत्नी प्रियंका देवी से प्यार हो गया। जिसके बाद दीपक और उसकी भाभी लक्की से अलग होकर रहने लगे। जिसके बाद लक्की अपने बच्चों को लेकर बिहार स्थित अपने घर आ गया। जबकि प्रियंका और दीपक वहीं रहने लगे। प्रियंका देवी की पहले से चार बच्चे थे। 

 घर बुलाकर की मारपीट
लक्की के परिजनों ने दीपक और उसकी भाभी को फोन पर बिहार के अपने गांव बुलाया। काफी मनाने के बाद गुरुवार को दीपक भाभी को लेकर हरियाणा से गांव पहुंचा। दीपक के घरवालों को भी मौके पर बुला लिया गया था। इसको लेकर शुक्रवार को पंचायत भी होनी थी। लेकिन गुरुवार देर रात ही दीपक की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में दीपक के पिता के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े- कोचिंग जाने वाली बेटी को छेड़ते थे वो लोग, पिता समझाने गए तो मनचलों ने बिछा दी 2 लाशें