बिहार की राजधानी पटना में धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है।

पटना( Bihar). बिहार की राजधानी पटना में धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला बार-बार बेहोश हो जाने के कारण इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के राजा बाजार के निजी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए पहुंची थी। महिला की तबियत काफी खराब थी और वह बार- बार बेहोश हो जा रही थी। डॉक्टर उसे इलाज के लिए केबिन में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। डॉक्टर की इस हरकत को देख महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद महिला की आवाज उसके परिजनों तक गयी। परिजनों ने अंदर जाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह जबरन दरवाजे को खोला गया, जिसके बाद महिला को डॉक्टर के चंगुल से बचाया गया।

महिला के शरीर पर मिले खरोच के निशान

अफरातफरी के माहौल के बीच उसके परिजन जबरन दरवाजा खुलवाकर कमरे में दाखिल हुए और महिला को।डॉक्टर चंगुल से बचाया गया। परिजनों ने पाया कि महिला के शरीर पर कई खरोच के निशान हैं। इस पूरे घटना की जानकारी पटना के हवाई अड्डा थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच करते हुए डॉक्टर को।हिरासत में ले लिया।

पटना में किराए का मकान लेकर रहता है महिला का परिवार

बताया जा रहा है कि महिला का पति पेशे से वाहन चालक है और जहानाबाद जिले का रहने वाला है। वो पटना के खाजपुरा इलाके में किराए के मकान में रहता है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत महिला के पति ने दी है और फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।