बिहार के बांका जिले से हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। जहां दरिदे ने एक 10वीं की छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया। इसके बाद जबरन उसकी मांग में सिंदर भरकर 6 दिन तक रेप किया। फिर देर रात जंगल में छोड़कर भाग गया। 

बांका. बिहार में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बांका जिले में रहने वाली नाबालिग के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। छह दिनों तक एक युवक ने नाबालिग के साथ गलत किया। मामले को लेकर पीड़िता ने रजौन थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता का आरोप है जबरन शादी कर छह दिनों तक युवक उसके साथ गलत करता रहा। फिर उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल जाने के दौरान बोलेरे से किया था अपहरण
पीड़िता ने पुलिस को बताया है स्कूल जाने के दौरान उसके पंचायत के ही एक युवक ने उसका अपरहण किया था। उसे बोलेरो पर जबरन ले गया था। आंख और मुंह में पट्‌टी बांध दिया था। उसने जबरन उसके मांग में सिंदुर भर छह दिनों तक गलत करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करता था। फिर 18 सितंबर की देर रात को उसे डुमरिया जंगल में छोड़ फरार हो गया। आधी रात को जंगल से वह अकेली किसी तरह अपने घर पहुंची। 

छह दिनों से खोज रहे थे परिजन
छह दिनों से नाबालिग घर नहीं आई थी। परिजन भी जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। देर रात वह घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। पीड़ता स्थानीय हाई स्कूल की छात्रा है। वह अकेली ही स्कूल जा रही थी तभी उसका अपरहण कर लिया गया। इस मामले में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।