बताते चले कि छात्र के शरीर पर कई जख्म थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्‍या पीट-पीटकर की गई है। वहीं, एसडीपीओ ने कहा है कि छात्र के पीट-पीटकर हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

सहरसा (Bihar) । सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे नौंवी कक्षा के छात्र की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उसके शव को लॉज के पास बने बाथरूम के पास फेंक दिया। मंगलवार को शव बरामद होने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन दिन से था गायब
सौरबाजार थाना के महेशपुर गांव के शिवचंद्र महतो का बेटा विक्रम कुमार सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की शाम से ही गायब था। जिसकी जानकारी सोमवार की शाम उनलोगों को मिली तो खोजबीन करने लगे। इसी बीच शव बरामद हो गया। 

छात्र के शरीर पर थे कई जख्म