नई सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार लेंगे, लेकिन उप मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी को बिहार कैबिनेट में अहम जगह मिल सकती है। 

पटना (बिहार). जदयू और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद बिहार में नीतीश बुधवार को एक बार फिर से राज्य के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन कर बिहार में फिर से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। नई सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार लेंगे, लेकिन उप मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। चर्चा है कि तेजस्वी यादव या उनकी पत्नी राजश्री उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार नीतीश कुमार की सरकार में दो-दो उपमुख्यमंत्री होंगे। एक उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

164 विधायकों का समर्थन
भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही 7 पार्टियों के 164 विधायक के समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया और नई सरकार बनाने का दावा किया। इस दौरान राजद के विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद नीतीश और तेजस्वी ने राज्यभवन में प्रेस वार्ता आयोजित किया और भाजपा पर जमकर बरसे। नीतीश कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

29 महीने रहेगी महागठबंधन की सरकार
बिहार में महागठबंधन की सरकार केवल 29 महीने रहेगी। क्योंकि नवंबर 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि 2025 का चुनाव कौन सी पार्टी किसके साथ लड़ती है। इससे पहले नीतीश और बीजेपी की सरकार 21 महीने तक चली।

तेजप्रताप का क्या होगा
बिहार में नई सरकार बनने से राजद के नेता खुशियां मना रहे हैं। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव का क्या होगा। क्या वे एक बार फिर उनको कोई मंत्रालय मिलेगा। तेजप्रताप को पिछली बार जदयू और राजद की सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय मिला था। अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि एक बार फिर उन्हें सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। मंत्रालय के सवाल में तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब विकास होगा औऱ 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

हरियाणा की रहने वाली हैं राजश्री
रेचल (राजश्री) चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं। तेजस्वी यादव और राजश्री बचपन के दोस्त हैं। 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव ने रेचल (राजश्री) के साथ शादी की थी।

इसे भी पढ़ें-

क्या जेपी नड्डा का बयान बिहार में BJP के लिए बना संकट, नीतीश का जानें क्यों हुआ मोहभंग

बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर, बीजेपी से नीतीश की नाराजगी के ये हैं 5 कारण

नीतीश की नई चाल! ये हैं वो 5 हिंट जिससे बिहार में लगी सत्ता परिवर्तन की अटकलें, वेट एंड वॉच मोड में तेजस्वी