होने वाली पत्नी से मिलने की बेकरारी ने एक युवक को मुजरिम बना दिया। दरअसल युवक को पत्नी से मिलने की जल्दी इस कदर थी कि शादी के पहले ही वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ फरार हो गया।

छपरा( Bihar). होने वाली पत्नी से मिलने की बेकरारी ने एक युवक को मुजरिम बना दिया। दरअसल युवक को पत्नी से मिलने की जल्दी इस कदर थी कि शादी के पहले ही वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ फरार हो गया। अब उसके खिलाफ पत्नी के घर वालों ने FIR दर्ज करवाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला बिहार के छपरा का है। यहां के राम रुद्रपुर गांव की रहने वाली संध्या की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोल बम साहनी के साथ तय हुई थी। सगाई की रस्म पूरी हो चुकी थी। लिहाजा दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में जुटे थे। शादी की डेट अगले साल तय थी। लिहाजा संध्या और बोलबम के बीच रोज लंबी बातचीत होती थी। प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ गया कि बोलबम को अब एक पल भी संध्या के बिना रहना गवारा नहीं था। लिहाजा दोनों ने एक प्लान बनाया और संध्या बिना कुछ बोले घर से फरार हो गई। उसे उसका होने वाला पति बोल बम साहनी अज्ञात जगह पर लेकर चला गया।

दर्ज हुआ केस तो उतरा प्यार का भूत
शादी वाले घर में लड़की के अचानक गायब होते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया। पुलिस खोजबीन में लगी ही थी कि घर वालों को पता चला कि सन्ध्या अपने होने वाले पति के साथ ही गई है। तब परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक थाने में केस दर्ज हो चुका हो चुका था।

पुलिस ने करा दी दोनों की शादी
मामले में पानापुर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन दोनों अलग रहने को तैयार नहीं हुए। लिहाजा पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों के स्वजनों की सहमति से स्थानीय पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में शादी कराई गई। शुक्रवार की रात पानापुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में स्थानीय थाने की पुलिस, दोनो पक्षों के परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनो की शादी संपन्न करायी गई।