बिहार में रविवार की देर रात एक बार फिर अपराधियों द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने वैशाली जिले में आधा किलो मीटर तक कई राउंड फायर किए। गनीमत की बात ये रही कि वारदात में किसी को कोई भी हताहत नहीं हुआ है, हालाकि इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

वैशाली: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। बेगुसराय के बाद वैशाली जिले में बाइक सवार अपराधियों ने देर रात बीच बाजार में फायरिंग कर दहशत फैला दिया। करीब 500 मीटर तक अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग कर बदमाश आसानी से भाग निकले। हालांकि फायरिंग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है। देर रात करीब 10 बजे जिले के नगर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास अपराधियों ने कहर बरपाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों का तलाश कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक पर पीछे बैठा अपराधी चला रहा था गोली
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी आए और फायरिंग करने लगे। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तबातोड़ गोली चला रहा था। इधर, घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। नगर थना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में रेड किया। लेकिन अपराधी नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सात दिन पहले ही बेगुसराय में 27 किमी तक की थी फायरिंग
जानकारी हो कि 13 सितंबर को बेगुसराय में अपराधियों ने एनएच पर कहर बरपाया था। 25 किमी तक 11 लोगों को गोली मारी थी। करीब 45 मिनट तक अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमें एक की युवक की मौत हो गई थी। तेघरा, बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और तकिया थाना क्षेत्र में फायरिंग की गई थी। एक की मौत हुई थी और 10 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर काफी विरोध हुआ था।

यह भी पढ़े- राजस्थान में फिर बवालः मजदूर यूनियन के नेता को सुबह सवेरे मारी गोली, कामगार काम छोड़ पहुंच रहे अस्पताल