कई लोग कोरोना वायरस से संक्रामित हो चुके है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस की चपेट में आ चुके है। इनमें सबसे ज्यादा शॉकिंग न्यूज तब आई थी जब बच्चन फैमिली इस वायरस से संक्रामित हुई थी। हालांकि, अब बच्चन फैमिली के सभी मेंबर्स ठीक हो चुके है। हाल ही में अभिषेक बच्चन कोरोना को मात देकर घर लौटे है। घर पर उनका सभी से बहुत ही प्यार से स्वागत किया था। अभिषेक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे कोरोना को मारते नजर आ रहे हैं।

मुंबई. कोरोना की दहशत दुनियाभर में फैली हुई है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग तो मौत के मुंह में भी जा चुके हैं। भारत में हालात बहुत अच्छे है। यहां भी कई लोग इस वायरस से संक्रामित हो चुके है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस की चपेट में आ चुके है। इनमें सबसे ज्यादा शॉकिंग न्यूज तब आई थी जब बच्चन फैमिली इस वायरस से संक्रामित हुई थी। हालांकि, अब बच्चन फैमिली के सभी मेंबर्स ठीक हो चुके है। हाल ही में अभिषेक बच्चन कोरोना को मात देकर घर लौटे है। घर पर उनका सभी से बहुत ही प्यार से स्वागत किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


और ले पंगा
अभिषेक बच्चन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे कोरोना को मारते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये कार्टून उनके किसी फैन ने बनाकर उन्हें गिफ्ट किया है, जिसमें लिखा है और ले पंगा। उन्होंने ये कार्टून अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कार्टून को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- जिसने भी इसे बनाया है, मुझे बहुत पसंद है, लव इट। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग अभिषेक की ठीक होने की खुशी भी शेयर कर रहे हैं। 

View post on Instagram


डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स
आपको बता दें कि इस फोटो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया और अब तक इस फोटो पर डेढ लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों में कमेंट आ चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप ठीक हो गए...यह जानकर अच्छा लगा। एक अन्य ने कमेंट किया- वेलकम बैक। 


महीनेभर पहले हुए थे भर्ती
आपको बता दें कि अभिषेक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। अभिषेक 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर दी थी।