कोरोना के बीच अक्षय कुमार लोगों और सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए मुंबई पुलिस की मदद की थी। सभी को उन्होंने 1000 स्मार्ट वॉच गिफ्ट की थी। अब उन्होंने नासिक पुलिस को भी 500 कलाई बैंड गिफ्ट किए हैं।

मुंबई. कोरोना के बीच अक्षय कुमार लोगों और सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए मुंबई पुलिस की मदद की थी। सभी को उन्होंने 1000 स्मार्ट वॉच गिफ्ट की थी। अब उन्होंने नासिक पुलिस को भी 500 कलाई बैंड गिफ्ट किए हैं। ये स्मार्ट वॉच थीं जो कि वायरस के लक्षणों को ट्रैक करती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

45 साल की उम्र से ज्यादा के पुलिस वाले पहनेंगे ये स्मार्ट वॉच

अब अक्षय कुमार ने नासिक पुलिस को भी ऐसी ही 500 रिस्ट बैंड्स दिए हैं। ये घड़ियां 45 साल से ज्यादा की उम्र के पुलिसवाले पहनेंगे। इनसे शरीर का तापमान, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर Covid डैशबोर्ड पर कलेक्ट होगा। बीएमआई और कदम रिकॉर्ड भी लगातार ट्रैक किया जाएगा।

View post on Instagram

आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे बैंड्स

ये बैंड्स आम जनता के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन पहले इन्हें कोरोना से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पुलिस कोरोना की चपेट में आ चुकी है। नासिक पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने अक्षय कुमार का धन्यवाद दिया।