सरकार ने लोगों की जरूरत को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में काम करने वाला एक शख्स सड़कों पर सब्जी बेचने को मजबूर है।

मुंबई. दुनियाभर में फैली कोरोना की दहशत कम नहीं हो रही है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं और कइयों की तो मौत तक हो चुकी है। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ ही रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरत को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में काम करने वाला एक शख्स सड़कों पर सब्जी बेचने को मजबूर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


कोरोना की मार
कोरोना वायरस महामारी के कारण कई लोगों को अपने काम से हाथ धोना पड़ा है। न केवल दिहाड़ी मजदूरों बल्कि कोरोना महामारी का असर बॉलीवुड के लोगों पर भी पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से सभी टीवी शो और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक्शन-सीक्वेंस करने वाले कार्तिक साहू को भी कोरोना में जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम न होने के कारण कार्तिक को अपना घर चलाने के लिए सब्जियां तक बेचनी पड़ रही हैं।

अक्षय के साथ फाइट सीन
फिल्म सूर्यवंसी में कार्तिक ने अक्षय के साथ फाइट सीन किए है। खबरों की मानें तो फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरानी कैफ, जावेद जाफरी, गुलशन ग्रोवर, कुमिद मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, विवान भटेना और सिकंदर खेर जैसे स्टार्स है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी है।