2022 में अक्षय कुमार ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी। अब खबर आ रही है कि नए साल यानी 2023 में अपनी 6 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहा है। हालांकि, जैसे ही उनकी फिल्मों की जानकारी सामने आई लोग उनका मजाक बनाने लगे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई। उनकी चारों फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और राम सेतु को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इसी बीच सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल यानी 2023 में अक्षय 6 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि नए साल में हर 2 महीने में उनकी एक फिल्म रिलीज होगी। जैसे ही ये जानकारी रिवील हुई तो सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे लेने लगे। एक तो कमेंट करते हुए पूछा- बता रहे हो या डरा रहे है। इसी तरह अन्य ने भी उनकी फिल्मों पर जमकर कमेंट्स किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अक्षय कुमार की ये 6 फिल्मों होगी 2023 में रिलीज
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं। जहां उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं, वहीं अन्य औसत प्रदर्शन करने वाली साबित हुईं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अक्षय 2023 में हर दो महीने में एक फिल्म रिलीज करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में हर दो महीने में नई फिल्में रिलीज होंगी। उनकी सेल्फी, ओएमजी 2 - ओह माय गॉड! 2, सोरारई पोटरू रीमेक, कैप्सूल गिल, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात और बड़े मियां छोटे मियां फिल्में रिलीज होगी। जैसे ही ये जानकारी सामने आई नेटिजन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक ने लिखआ- हर 2 महीने का मतलब है कि और 6 फ्लॉप आ रही है। एक अन्य ने लिखा- सब फ्लॉप होंगी, गलतियों से नहीं सीखा। एक ने ताना मारते हुए लिखा- वैसे भी इस विदेशी की फिल्में कोई नहीं देखता। एक बोला- अब बस भी करो। एक ने सलाह दी- अक्षय कुमार को क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। 


मराठी इंडस्ट्री में कर रहे डेब्यू
आपको बता दें कि अक्षय कुमार अब हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी डेब्यू कर रहे है। इस बीच अक्षय ने हाल ही में वेदत मराठे वीर दौड़े सात से अपने पहले लुक को जारी किया था। फिल्म में वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसे महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, और फिल्म को सात बहादुर योद्धाओं की कहानी के इर्द-गिर्द बुना गया है। फर्स्ट लुक रिवील होने के तुरंत बाद, अक्षय और फिल्म निर्माताओं को आलसी फिल्म बनाने के लिए ट्रोल किया गया क्योंकि नेटिजन्स ने बैक ग्राउंड में बल्ब जलते देखा था।

ये भी पढ़ें
2022 में BOX OFFICE पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 बॉलीवुड फिल्म, लिस्ट में FLOP अक्षय-आमिर की मूवी भी

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, 8 PHOTOS में देखें बंगले Ramayan के अंदर की सजावट

आखिर क्यों 2022 में बैक लिस्ट हुए आमिर-सलमान-शाहरुख, FLOP अक्षय कुमार भी TOP लिस्ट से गायब

अब तक की सबसे BOLD ड्रेस में नजर आई उर्फी जावेद, एक भड़कते हुए बोला- एक खून माफ हो तो मैं इसका..

BOX OFFICE के किंग है राजामौली, बिना फ्लॉप का टैग लिए दी 12 ब्लॉकबस्टर फिल्में, कमाए 5000 Cr