करीब दो सप्ताह बाद अब बीएमसी ने अमिताभ बच्चन कं बंगले जलसा के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के बैनर को हटा लिया है। बता दें कि इस दौरान जलसा में कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में रविवार को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन का पोस्टर हटा लिया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके कुछ देर बाद बिग बी ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

मुंबई. आखिरकार अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। रविवार को बीएमसी की टीम ने जाकर बंगले के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के पोस्टर हटा दिए हैं। ये पोस्टर अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन बंगलों को सैनेटाइज करने के बाद लगाए गए थे। हालांकि, अभी भी अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या राय और आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती है। खबरों की मानें तो सभी को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जलसा में नहीं मिला नया केस 
करीब दो सप्ताह बाद अब बीएमसी ने जलसा के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के बैनर को हटा लिया है। बता दें कि इस दौरान जलसा में कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में रविवार को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन का पोस्टर हटा लिया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके कुछ देर बाद बिग बी ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।


अमिताभ ने शेयर की जलसा की फोटो
अमिताभ ने जलसा के बाहर की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हर रविवार को अमिताभ घर से बाहर निकलते हैं और फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते हैं। कोरोना के बाद से जलसा के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसका जिक्र किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो हाथ आप प्यार और समर्थन के साथ उठाते हैं वही, मेरी मजबूती है। यह मैं कभी भी अपने सिस्टम से गायब नहीं होने दूंगा। मेरी मदद करो भगवान। ये जलसा के फाटक आज सील हैं। सुनसान हैं लेकिन उम्मीद पे दुनिया कायम है। ईश्वर की इच्छा है कि वो फिर से प्रेम से भर जाए।'

View post on Instagram