अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ी यादें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर अमिताभ ने एक सेल्फी शेयर की है। लेकिन, इस बार फोटो में वो अकेले नहीं बल्कि पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता भी नजर आ रही हैं।

मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ी यादें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर अमिताभ ने एक सेल्फी शेयर की है। लेकिन, इस बार फोटो में वो अकेले नहीं बल्कि पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता भी नजर आ रही हैं। बिग बी ने इस फोटो को पत्नी और बेटी की जानकारी के बिना ही ले ली। ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखे अमिताभ बच्चन...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो ट्रेड‍िशनल कपड़ों में सजे-धजे अमिताभ, जया और श्वेता तीनों किसी काम के सिलसिले में तैयार बैठे हैं। इसकी जानकारी खुद अमिताभ ने दी है। बिग बी ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'काम पर पर‍िवार'। तस्वीर देख यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इसमें खुद से ज्यादा श्वेता और जया की तरफ फोकस रखे हुए हैं। श्वेता और जया दोनों मास्क पहने नजर आ रही हैं। 

View post on Instagram

फैंस का यूं बढ़ाया था अमिताभ बच्चन ने हौसला 

इससे पहले उन्होंने टाइगर प्र‍िंट डिजाइन वाला मास्क पहनकर फोटो शेयर की थी। इसी के साथ उन्होंने लिखा था, 'वापस काम पर...हर दिन की तरह आज का भी एक लंबा दिन...सुरक्ष‍ित रहें...आप अकेले नहीं हैं...हम इसमें एक साथ हैं और इस लड़ाई में हमेशा साथ रहेंगे...आप सभी को प्यार'। अपनी तस्वीर के साथ अमिताभ के ये प्रोत्साहन भरे शब्द फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

यह भी पढ़ें: कभी 50 रु के लिए टीना अंबानी की शादी में राखी सावंत ने किया था खाना सर्व, ऐसी थी परिवार की स्थिति

केबीसी को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। शो की शूट‍िंग से लगातार फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और झुंड में नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों में एक्टर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: मांग टीका, हैवी जूलरी और लाल जोड़े में सजी-धजी शरमाती दिखी सना खान, शेयर की वलीमे की तस्वीर