शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता राव ने 1 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। अमृता और आरजे अनमोल शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से बच्चे के नाम के सजेशंस मांगे थे। 

मुंबई. शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता राव ने 1 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। अमृता और आरजे अनमोल शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से बच्चे के नाम के सजेशंस मांगे थे। फाइनली अब उनके बेटे का नाम उन्हें मिल गया है। उन्होंने लाडले की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए बच्चे की पहली झलक दी है और नाम अनाउंस किया है। एक्ट्रेस के पति ने बताया बेस्ट गिफ्ट... 

अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'हेलो वर्ल्ड हमारे बेटे वीर से मिलिए।' वहीं, अगर तस्वीर की बात की जाए तो इसमें बच्चे की प्यारी सी मुट्ठी दिखाई दे रही है। अमृता और अनमोल की शादी को 11 साल हो गए हैं। अपने पिछले पोस्ट में बेटा होने की खुशखबरी देते वक्त अनमोल ने इसे बेस्ट गिफ्ट बताया था।

View post on Instagram
 

अमृता ने छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी

अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी को सबसे छुपाकर रखी थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि 'वो अपने बच्चे के चेहरे और अनमोल के खुशी के एक्सप्रेशंस से नजरें नहीं हटा पा रही हैं। वो अभी भी हैरान हैं। एक इंसान को जन्म देना डिवाइन है।' अमृता राव की प्रेग्नेंसी का किसी को पता नहीं चल पाया था। उन्होंने सीधे 9वें महीने में यह गुडन्यूज दी। हालांकि, पहले पैपराजी ने उनको कैमरे में कैद कर लिया था। उनका बेबी बम्प देखकर यह खबर सुर्खियों में आ गई थी।

 

View post on Instagram
 

7 साल डेट करने के बाद एक्ट्रेस ने इनसे की थी शादी

बता दें, अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए थे। अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में किया गया। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: जब प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड गाउन का हट था टेप तो 'नमस्ते' से एक्ट्रेस ने संभाली थी ड्रेस

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर प्रीति जिंटा को सजी-धजी देख खुद को रोक नहीं पाया पति, स्माइल देख कर लिया KISS