अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बधंने जा रही है। रिया अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड  करण बूलानी के साथ 7 फेरे लेगी। 

मुंबई. अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बधंने जा रही है। रिया अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ 7 फेरे लेगी। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की बेटी की शादी उनके जुहू स्थित घर पर ही होगी। कपूर फैमिली ने शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। शादी में सिर्फ खास दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। अनिल के घर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर को लाइटिंग से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी समारोह का आयोजन 2-3 दिन तक चलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पिछले 2-3 दिन से अनिल कपूर के घर पर ज्यादा चहल-पहल दिख रही थी। वहीं, सोनम कपूर, आनंद आहूजा और कपूर फैमिली के मेंबर्स भी टाउन में शादी की तैयारी में जुटे नजर आए थे। हालांकि, यह किसी को पता नहीं था कि अनिल कपूर के घर फिर से शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से कपूर फैमिली लैविश शादी से करने बच रही है।