कोरोना वायरस की चपेट में अब बॉलीवुड के स्टार्स भी आने लगे हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के बाद अनुपम खेर के परिवार में भी कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी मां दुलारी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस की चपेट में अब बॉलीवुड के स्टार्स भी आने लगे हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के बाद अनुपम खेर के परिवार में भी कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी मां दुलारी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही हैं। ऐसे में अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मां का हाल बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां को नहीं दी कोरोना होने की जानकारी- अनुपम खेर

दरअसल, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम खेर कहते दिख रहे हैं कि जिंदगी में कभी कबार ऐसे दिन आते हैं, जब आप थोड़ा लो महसूस करते हैं। वो कहते हैं, 'मेरी मां इस समय कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना से लड़ रही हैं। हमने उन्हें नहीं बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं, हमने उन्हें कहा है कि ये सिर्फ एक इन्फेक्शन है, लेकिन क्योंकि मां के आस-पास वातावरण ऐसा है कि उन्हें भी इस बात का एहसास है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।'

वीडियो में अनुपम अपनी मां के जज्बे की भी खूब तारीफ करते दिख रहे हैं। वो इस बात से खुश हैं कि मुश्किल समय में भी उनकी मां शांत हैं और सभी के साथ हंसी मजाक कर रही हैं। अनुपम वीडियो में बता रहे हैं कि उनकी मां सभी का हालचाल लेना भी नहीं भूल रही हैं। अनिल कपूर से लेकर सतीश कौशिक तक, वो सभी की सेहत की चिंता कर रही हैं।

View post on Instagram

एक्टर ने दिया लोगों को जरूरी संदेश

इसके साथ ही अनुपम खेर ने इस मुश्किल समय में भी सभी को संदेश दिया है। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कई बार भावनाओं से ज्यादा शब्द मायने रखते हैं। इसलिए अपने प्यार का इजहार करते रहना चाहिए। अनुपम के मुताबिक मां-बाप खुद को काफी बहादुर दिखाते हैं, लेकिन उन्हें भी सहारे की जरूरत पड़ती है। गौरतलब है कि अनुपम खेर के परिवार में उनकी मां, उनके भाई राजू और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। बताया गया है कि राजू खेर की बेटी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। अनुपम की मां को छोड़ बाकी सभी सदस्यों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।