मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। 2016 में उनका अफेयर शुरू हुआ था। अर्जुन के साथ रिश्ते में आने से पहले मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की बीवी थीं, जिनसे उनका 2017 में तलाक हो गया। मलाइका और अरबाज का 20 साल का बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 49 साल की हो गई हैं। 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मी मलाइका अरोड़ा उम्र में 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की गर्लफ्रेंड हैं। उनके जन्मदिन पर अर्जुन ने उन्हें रोमांटिक अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मलाइका के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "द यिन टू माय यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। जैसी हो वैसी ही रहना, खुश रहना, मेरी रहना।" मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है और हार्ट की इमोजी लगाते हुए लिखा है, "सिर्फ तुम्हारी।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेट यूजर्स ने किया ट्रोल

मलाइका और अर्जुन को अक्सर निशाने पर लेने वाले इंटरनेट यूजर्स ने इस बार भी उन्हें ट्रोल किया है। मसलन, एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "बूढ़ी घोड़ी, लाल लगाम।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "भाभी से बेबी।" एक यूजर ने लिखा है, "मां को विश कर रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "इसे शर्म नहीं आती क्या? इतनी बुढ़िया होकर ऐसे इंसान को फंसा लिया।" एक यूजर ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे टू यू मम्मी बोलो मम्मी।" एक यूजर ने लिखा है, "बेबी नहीं, दादी मां बोलो।"

जब अपने रिश्ते पर बोले अर्जुन

अर्जुन कपूर जब 'कॉफ़ी विद करन' के 6ठे सीजन में चचेरी बहन सोनम कपूर के साथ पहुंचे थे, तब उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इसे सार्वजानिक करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए। अर्जुन ने कहा था, "मैं एक डिसजॉइंटेड फैमिली में पला-बढ़ा हूं और जो कुछ चल रहा था, वह देखना आसान नहीं था। फिर भी मुझे स्वीकार करना पड़ा। मैं डायरेक्ट उससे (मलाइका अरोड़ा) नहीं कह सकता। पहली प्रतिक्रिया यह हो सकती है कि आपका मतलब क्या है? अगर आप लोगों को सहज महसूस कराते हैं तो वे समझेंगे।"

शादी की प्लानिंग पर भी बोले थे

इसी शो में जब अर्जुन से शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, "नहीं, क्योंकि दो साल कोविड में निकल गए। मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि मैं कहां जा रहा हूं। मैं रियलस्टिक इंसान हूं। मैं कुछ छुपा नहीं रहा हूं और न ही शर्मा रहा हूं। मैं और ज्यादा स्थिर होना चाहता हूं। सिर्फ आर्थिक रूप से नहीं। अगर मैं खुश हूं तो अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं।"

और पढ़ें...

200 CR से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं प्रभास, 65 CR के घर में रहते हैं, करते हैं 9 CR की कार की सवारी

Taarak Mehta...:दिवाली की सफाई में 'जेठालाल' ने बापूजी का यह क्या हाल कर दिया, वायरल हो रहा VIDEO

20 साल में प्रभास ने किया 20 फिल्मों में काम, साउथ से ज्यादा है हिंदी बेल्ट का सक्सेस रेट

जिसे लोग 12 साल की बच्ची समझने की कर रहे भूल, उसकी मां ने ही कर दिया असली उम्र का खुलासा