बप्पी दा सबसे अलग हटकर म्यूजिक बनाते थे। एक बार तो अमेरिकी रैपर डॉ.ड्रे ने उनके धुन को चुरा लिया था। जिसके बाद 'डिस्को किंग' ने कोर्ट का रुख किया था।

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri)अब हमारे बीच नहीं हैं। 69 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार यानी 15 फरवरी की रात 11 बजे उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। बप्पी दा को डिस्को किंग कहा जाता था। उन्होंने म्यूजिक के फ्लेवर को चेंज कर दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बप्पी दा सबसे अलग हटकर म्यूजिक बनाते थे। एक बार तो अमेरिकी रैपर डॉ.ड्रे ने उनके धुन को चुरा लिया था। जिसके बाद 'डिस्को किंग' ने कोर्ट का रुख किया था। इंटरनेशल लेवल पर अपनी म्यूजिक के लिए जाने जाने वाले बप्पी लाहिड़ी ने डॉ ड्रे पर गाना 'कलियों का चमन' का धुन चुराने का आरोप लगाते हुए केस दायर किया था। अमेरिकी सिंगर ड्रे ने अपने अलबम 'एडिक्टिव' में इस धुन का इस्तेमाल किया था। साल 2003 में बप्पी दा ने केस जीत लिया। इसके बाद डॉ ड्रे को न्हें श्रेय देना पड़ा। 

और पढ़ें:डॉ नेने के अलावा Madhuri Dixit की लाइफ में 'वो' है, एक लाख की साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

हॉलीवुड से भी बप्पी दा को आए थे काम के प्रस्ताव

एक इंटरव्यू में बप्पी लाहिड़ी ने कहा था कि हॉलीवुड में हर कोई मुझे जानता है। मेरे पास सिंगर व्हिटनी ह्यूस्टन (Whitney Houston) और द जैक्सन फाइव (The Jackson 5) के प्रस्ताव आए। इसके पीछे वजह थी उनका गाना 'डिस्को डांसर' जो जबरदस्त हिट हुआ था। 'जिमी, जिमी आजा आजा' गाना जिसमें बप्पी दा ने म्यूजिक दिया था और और फेमस सिंगर एमआईए ने गाया था वो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ था। इनका नाम गिनी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। 1986 में उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गानें गाए थे। 

इसे भी पढ़ें:होने वाले मौसाजी ने Shilpa Shetty की बेटी को खिलाया केक, मौसी Shamita के गले लग खुशी से झूम उठी समीशा

बप्पी दा का आखिरी गाना 'भंकास' था

बप्पी लहिड़ी का असली नाम अलोकेश लहिड़ी है। उन्होंने महज तीन साल की उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था। बप्पी दा ने एक बंगाली मूवी दादू (1972) से अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक फिल्म नन्हा शिकारी (1973) में मिला जिसके लिए उन्होंने संगीत दिया था। जख्मी (1975) से वो खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिए थे। 80 के दशक में उन्होंने सबसे अलग हटकर म्यूजिक बनाई। बप्पी लाहिड़ी का आखिरी गाना 2020 में टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म 'बाग़ी 3' में 'भंकास' टाइटल से था।