भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी एक्टर, प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक्ट्रेस के दोस्त उनकी सलामती और तेजी से रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी (Himalaya Dasani) अस्पताल में भर्ती हैं। उनके कंधे की बड़ी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दी है। भाग्यश्री ने हिमालय की सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स को कैप्चर किया और उन्हें एक वीडियो में मर्ज कर पूरी जानकारी कैप्शन में दी है। उनकी मानें तो हिमालय की सर्जरी लगभग 4 घंटे 50 मिनट तक चली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाग्यश्री ने किया हॉस्पिटल का शुक्रिया अदा

भाग्यश्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "हॉस्पिटल रिपीट। दाहिने कंधे की बड़ी सर्जरी हुई, जो लगभग 4.5 घंटे चली। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को सिलना पड़ता है। रिफ्रेक्टेड टेंडॉन्स को क्लैम्प करने की जरूरत है। सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। हमें कहा गया था कि यह एक दिन में ठीक हो जाएगा और हमें यकीन नहीं था कि ऐसा हो सकता है। लेकिन नानावटी हॉस्पिटल की मेडिकल फैसिलिटीज और डॉ. गौतम तिवारी और उनकी टीम द्वारा सर्जरी के बाद की गई पति की देखभाल के लिए उनका शुक्रिया। उनकी सेहत अब ठीक है। इसे साझा करने की वजह लोगों को यह समझाना है कि इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी रिकवरी आसानी और तेजी से हो सकती है।"

भाग्यश्री के दोस्तों ने की सलामती की दुआ

भाग्यश्री का वीडियो देखने के बाद उनके दोस्त हिमालय की तेजी से रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। अभिनेता संजय कपूर ने लिखा है, "उम्मीद है, वे ठीक होंगे। उनकी देखभाल करें। हिमालय की तेजी से रिकवरी की दुआ है।" टीवी पर्सनैलिटी और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने लिखा है, "हिमालय जल्दी ठीक हों। घर आ जाओ, फिर हम सेलिब्रेट करेंगे।" एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप सबीर, युविका चौधरी और एंटरप्रेन्योर पूनम सोनी समेत कई सेलेब्स ने हिमालय की तेजी से रिकवरी की प्रार्थना की है। भाग्यश्री ने भी कमेंट बॉक्स में जाकर सबका शुक्रिया अदा किया है।

View post on Instagram

1990 में हुई थी भाग्यश्री-हिमालय की शादी

भाग्यश्री ने 1990 में एक्टर, प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से बेटा अभिमन्यु दासानी 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुका है और बेटी अवंतिका दासानी ने वेब सीरीज 'मिथ्या' से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा है।भाग्यश्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे पिछली बार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' में दिखाई दी थीं, जो 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

और पढ़ें...

इस साल की 22 ब्लॉकबस्टर इंडियन फ़िल्में, लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ 2, टॉप 3 में एक भी नहीं

पलक मुछाल की शादी: 'आशिकी 2' की सिंगर की हल्दी सेरेमनी की 5 PHOTOS

Dharavi Bank: सुनील शेट्टी की पहली वेब सीरीज का टीजर रिलीज, रोंगटे खड़े कर रही अन्ना की एंट्री

प्रेग्नेंसी में सेमी न्यूड हुईं TV की सीता, VIRAL VIDEO देख भड़के लोग, बोले- हद है बेशर्मी की