बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट अक्सर अपने बयानों के चलते मीडिया में छाई रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखती हैं।

मुंबई. बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट अक्सर अपने बयानों के चलते मीडिया में छाई रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखती हैं। ऐसे में उन्होंने मुंबई को लेकर ट्वीट किया। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि 'अब उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगने लगा है।' इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें कहा कि 'अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंगना ने किया ट्वीट

शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट के बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है?' 

कंगना के इस ट्वीट के बाद से सनसनी पैदा हो गई। अब इस मामले में कई स्टार्स उतर गए हैं। सोनू सूद, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख सहित कई स्टार्स मुंबई के सपोर्ट में लिख रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर कंगना पर निशाना साधा है।

Scroll to load tweet…

उर्मिला ने कंगना को कहा- 'एहसान फरामोश'

कंगना के मुंबई को यूं POK से तुलना करना बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आया। ऐसे में उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है...और महान शिवाजी महाराज की भूमि। मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है, उन्हें नेम-फेम और ग्लोरी दिया है। केवल एहसान फरामोश लोग ही इसकी पीओके के साथ तुलना कर सकते हैं।' #EnoughIsEnough 
#आमचीमुंबई #mumbaimerijaan #जयमहाराष्ट्र ❤️

मालूम हो कि कंगना रनोट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में खुले तौर पर सामने आ रही हैं। बीते दिनों कगंना ने मुंबई पुलिस के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसी के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया था। अब ट्विटर पर सितारों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। वहीं, सुशांत की बात करें तो सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस की जांच में जुटी हुई है। इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं।