बता दें कि शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खलापुर टोल प्लाजा के पास शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शबाना आजमी के अलावा ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में उनके साथ पति जावेद अख्तर भी थे और वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। शबाना को पहले पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उन्हें मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शबाना की सलामती के लिए लता मंगेशकर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रार्थना की है। 

Scroll to load tweet…

लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं ये सुनकर बेहद दुखी हूं कि शबाना जी का एक्सीडेंट हो गया है। मैं उनकी जल्द सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं।'' 

Scroll to load tweet…

डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बेहद खतरनाक है। वहां ट्रैफिक मॉनिटरिंग लगभग न के बराबर है। मैंने वहां कई खतरनाक एक्सीडेंट देखे हैं। आशा करता हूं कि शबाना आजमी ठीक होंगी। मेरी सरकार से गुजारिश की है कि इस रास्ते पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएं। 

Scroll to load tweet…

रणवीर शौरी ने लिखा- हे भगवान, कितना भयानक है। दुआ करता हूं कि शबाना आजमी जी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। 

Scroll to load tweet…

श्रद्धा कपूर ने लिखा- मेरी सभी से रिक्वेस्ट है कि एक्सीडेंट के और ज्यादा फोटो न लगाएं। हमें सहानुभूति और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। 

17 जनवरी को शबाना ने मनाया था पति का बर्थडे : 
बता दें कि शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खलापुर टोल प्लाजा के पास शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शबाना आजमी के अलावा ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। इससे पहले 17 जनवरी को शबाना ने पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

जावेद-शबाना मुंबई में जश्न मनाने के बाद खंडाला जा रहे थे
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसके बाद दोनों खंडाला जा रहे थे।