केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal) की बेटी आरुषि (Aarushi Nishank) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके करीबियों ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुषि जल्द ही एक वॉर फिल्‍म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्‍नू, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्‍हारी के अलावा दो और एक्ट्रेस काम कर रही हैं।

मुंबई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal) की बेटी आरुषि (Aarushi Nishank) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके करीबियों ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुषि जल्द ही एक वॉर फिल्‍म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्‍नू, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्‍हारी के अलावा दो और एक्ट्रेस काम कर रही हैं। इस फिल्म की स्टोरी डिफेंस की 6 जांबाज महिला अफसरों की बहादुरी पर बेस्ड है। फिल्म में ये सभी एक सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए दुश्‍मन देशों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरती नजर आएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इस फिल्म में डेब्यू से पहले आरुषि एक म्‍यूजिक एल्‍बम में भी नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। टी-सीरिज के लिए उन्‍होंने रोहित सुचंती के साथ एक म्‍यूजिक एल्‍बम शूट किया है। 

निशंक परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, फिल्‍म से गीतकार प्रसून जोशी भी जुड़े हैं। वे खुद पहाड़ों के रहने वाले हैं और रमेश पोखरियाल के करीबी भी हैं। ऐसे में प्रसून इस प्रोजेक्‍ट को अपनी निगरानी में डेवलप करवा रहे हैं। बता दें कि इस वॉर फिल्‍म के डायरेक्‍शन के लिए सबसे पहले जिनका नाम सामने आ रहा है वो 'उरी' के आदित्‍य धर हैं। आदित्‍य अभी रॉनी स्‍क्रूवाला प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'अश्‍वत्‍थामा' में बिजी हैं। 

कौन हैं आरुषि निशंक : 
आरुषि क्लासिकल सिंगर होने के साथ ही साथ पर्यावरणविद भी हैं। वो हिमालयन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल देहरादून की चेयरपर्सन भी हैं। उन्हें 2017 में प्राइड ऑफ उत्तराखंड अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 2018 में उन्होंने रीजनल फिल्म मेजर निराला प्रोड्यूस की थी। यह फिल्म उनके पिता रमेश पोखरियाल द्वारा लिखित नॉवेल पर बेस्ड है। आरुषि ने 2015 में अभिनव पंत से शादी की है।