रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी के कॉपी राइट इश्यू को लेकर एक शख्स ने केस फाइल किया था। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि मेकर्स को एक करोड़ रुपए रजिस्ट्री के तौर पर जमा करने होंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) बॉक्स ऑफिस पर तो औंधे मुंह गिरी। अब मेकर्स द्वारा इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, इसमें भी एक पेंच फंसा था, जो शायद अब क्लियर हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की इजाजत दे दी है, लेकिन फिल्म की ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए मेकर्स को 1 करोड़ रुपए रजिस्ट्री के तौर पर जमा करने होंगे। जस्टिस ज्योति सिंह ने बिक्रमजीत सिंह भुल्लर द्वारा फिल्म निर्माताओं पर साहित्यिक कृति कबू न छेड़ें खेत में कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाने वाले केस पर सुनवाई की। 18 अगस्त को जस्टिस ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई और शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुई, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच बैलेंस बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। फिल्म की ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए मेकर्स को 22 अगस्त तक एक करोड़ रुपए जमा करने होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रुपए जमा नहीं होने पर लगेगा फिल्म पर रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा कि मेकर्स को 22 अगस्त को 1 करोड़ रुपए जमा करने होंगे। यदि तय तारीख पर रुपए जमा नहीं हुए फिल्म की अटोटी रिलीज पर ब्रेक लगा दिया जाएगा। बता दें कि फिल्म पिछले महीने यानी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को रिलीज वाले दिन ही फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। इतना ही नहीं फिल्म का जबरदस्त बायकॉट भी किया गया था। यशराज के बैनर तले इस साल रिलीज यह तीसरी फ्लॉप फिल्म थी। इससे पहले रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार और अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफ्स पर औंधे मुंह गिरी थी। 


4 साल बाद किया था रणबीर कपूर ने कमबैक
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने करीब 4 साल सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। इससे पहले वे 2018 में आई फिल्म संजू में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं, बात रणबीर के वर्कफ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। आलिया भट्ट के साथ वाली यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर एनिमल और लव रंजन की अनटाइल फिल्म में भी दिखेंगे। 

ये भी पढ़ें
Sexy Photos: खुशी कपूर की हॉटनेस ने इंटरनेट पर लगाई आग, बहन का बोल्ड लुक देख उड़े जाह्नवी के होश

कौन सा है वो अखिरी दांव जिससे आमिर खान बचा सकते है Laal Singh Chaddha, लागत वसूलने चल सकते है ये चाल 

कोख में खोया बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने अपना बच्चा, एक की तो 14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी

10 साल में अक्षय कुमार ने तीनों खान के स्टारडम पर लगाया ब्रेक, अब खुद की लाज बचाना हो रहा मुश्किल

पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द भी