बता दें कि जावेद अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के विरोध में भी ट्वीट किया था। इसके बाद उन्होंने फैज की कविता को लेकर हुए विवाद के बाद भी ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी थी।

मुंबई। पाकिस्तान में स्थित सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और इसके बाद वहां चल रहे कीर्तन को भी रोकना पड़ा। पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टरपंथियों के इस उपद्रव के बाद इस मामले पर जावेद अख्तर का रिएक्शन आया है। जावेद अख्तर ने उपद्रवियों की कड़ी निंदा की है। इसी बीच जावेद अख्तर का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है औ लोग उस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, "ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा जो कुछ भी किया गया वो पूरी तरह से निंदनीय है। थर्ड ग्रेड के लोग आखिर कैसे दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं।" जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

जावेद अख्तर के ट्वीट पर लोग यूं कर रहे रिएक्ट : 
पल्लवी नाम की यूजर ने लिखा- ''आपको इस बात का अहसास होने का शुक्रिया। और इसी उत्पीड़न की वजह से पीड़ित लोग वहां 30 फीसदी से घटकर महज 5 फीसदी से भी कम रह गए हैं।'' वहीं रामेश्वर आर्य ने लिखा- ''मुगलों ने भारत के 30 हज़ार मन्दिर तोड़कर यही किया था। इनका पुराना इतिहास है, ये जमीनी जिहादी हैं और कुछ लोग इनका अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं उन्हें बौद्धिक जिहादी कहते हैं। जावेद जी आप एक बार पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों से सम्पर्क करें फिर आपको पीएम मोदी से प्यार हो जाएगा।'' सचिन नाम के एक शख्स ने कहा- ''जावेद साब उनको नागरिकता देने के पक्ष में है जो पत्थर फेक रहे है,ओर हम उनको जिनपर पत्थर फेंके जा रहे हैं।''

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

बता दें कि जावेद अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के विरोध में भी ट्वीट किया था। इसके बाद उन्होंने फैज की कविता को लेकर हुए विवाद के बाद भी ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी थी। हालांकि इस मामले में उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।